कार्तिक पूर्णिमा: देव दीपावली पर कृपा पाने के लिए करें ये 7 शुभ कार्य

कार्तिक पूर्णिमा: देव दीपावली पर कृपा पाने के लिए करें ये 7 शुभ कार्य

कार्तिक पूर्णिमा: देव दीपावली पर कृपा पाने के लिए करें ये 7 शुभ कार्य

कार्तिक पूर्णिमा जिसे देव दीपावली या त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है, सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और शुभ मानी जाती है। कार्तिक माह की पूर्णिमा को विशेष पूजा, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों का महत्व है। यह दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर 2024, शुक्रवारको पड़ रही है। आइए जानते हैं देव दीपावली का पौराणिक महत्व और इस दिन के सात महत्वपूर्ण कार्य।

देव दीपावली क्यों मनाई जाती है?

पौराणिक कथा के अनुसार, त्रिपुरासुर नामक एक राक्षस ने कठोर तप कर ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त किया था कि उसे कोई देवता, मानव, स्त्री या पशु मार न सके। इस वरदान के बाद त्रिपुरासुर ने तीनों लोकों में आतंक मचा दिया।

देवताओं ने भगवान शिव से प्रार्थना की। शिवजी ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध कर तीनों लोकों को मुक्त किया। इस खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया, जिसे देव दीपावली कहते हैं।

इसके अलावा, इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लेकर प्रलय काल में पृथ्वी पर जीवन की रक्षा की थी। इन घटनाओं के कारण यह दिन बेहद खास है।

कार्तिक पूर्णिमा पर करने वाले 7 शुभ कार्य

  1. वैसे तो धार्मिक नदियों में कुशा स्नान करने का विशेष महत्व है। ऐसा संभावना हो तो घर में ही नहाने के जल में गंगाजल के कुछ बूंदे मिलाकर नहाना करना चाहिए। ऐसा करने से सभी तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है और घर में सौभाग्य बना रहता है।
  2. घर के मेन गेट पर हल्दी मिश्रित जल को डाल कर हल्दी से स्वास्तिक बनाए और आम या अशोक के पत्तों की वंदरमला बाधनी चाहिए। घर में पॉजिटिव एनर्जी के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  3. गांगा जी के घाट पर दीप दान करे। किसी नदी में दीपदान या किसी मंदिर में दीपदान जरूर करे। ऐसा करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
  4. तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी में दीप जलाए, उनके जड़ की मिट्टी का तिलक लगाए। ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है।
  5. शिवलिंग पर दूध, दही, धी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करे। भगवान भोलेनाथ सभी मनोकानाएं पूरी करते हैं।
  6. भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करे व चंद्रमा दर्शन करने के साथ अर्घ्य भी दे।
  7. इस दिन दान का विशेष महत्व है। चावल, तिल, दूध का दान करे।
See also  नित्य पूजा मंत्र

निष्कर्ष

कार्तिक पूर्णिमा का दिन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि आध्यात्मिक शांति और समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण है। इन 7 शुभ कार्यों को अपनाकर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और भगवान शिव की कृपा पाएं।

इस देव दीपावली पर दीप जलाएं, खुशियां बांटें और अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर दें। 🌕✨

पंडित रवि शास्त्री मो:- 9587867510 KB:- कार्तिक पूर्णिमा: देव दीपावली पर कृपा पाने के लिए करें ये 7 शुभ कार्य

नम्र निवेदन :- प्रभु की कथा से यह भारत वर्ष भरा परा है | अगर आपके पास भी हिन्दू धर्म से संबधित कोई कहानी है तो आप उसे प्रकाशन हेतु हमें भेज सकते हैं | अगर आपका लेख हमारे वैबसाइट के अनुकूल होगा तो हम उसे अवश्य आपके नाम के साथ प्रकाशित करेंगे | अपनी कहानी यहाँ भेजें | Praysure को Twitter पर फॉलो, एवं Facebook पेज लाईक करें |

प्रो. शिव चन्द्र झा, के.एस.डी.एस.यू., दरभंगा में धर्म शास्त्र के प्रख्यात प्रोफेसर रहे हैं। उनके पास शिक्षण का 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने Sanskrit भाषा पर गहन शोध किया है और प्राचीन पांडुलिपियों को पढ़ने में कुशलता रखते हैं।
Scroll to Top