सपने में विधवा स्त्री को देखना शुभ होता है या अशुभ?

सपने में विधवा स्त्री को देखना शुभ होता है या अशुभ?

सपने में विधवा स्त्री को देखना शुभ होता है या अशुभ? – सपना मनुष्य को सोते वक्त एक दूसरी दुनिया में ले जाता है, एक काल्पनिक दुनिया जो सिर्फ हमारे ही इर्द गिर्द घूमा करती है। स्वप्न मनुष्य के भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। स्वप्न को समझने के लिए जरूरी है की हमको ये पता होना चहिए की स्वप्न हमने किस अवस्था और किस समय देखा।

स्वपन शास्त्र के अनुसार सपनो को भविष्य कहा जाता है. सपने में आप कुछ भी देखते हैं उसका अर्थ कुछ ना कुछ जरूर होता है और उसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। सपने हमारे बारे में पहले से ही जान लेते हैं की मेरे साथ क्या होने वाला है। इसीलिए वह हमे बताने की कोशिश करते हैं। आइए अब हम जानते हैं की सपने में विधवा औरत देखने का क्या मतलब होता है।

सपने में विधवा औरत देखना

सपने में विधवा औरत देखना एक बहुत ही शुभ सपना है। लोगों को लगता है की विधवा औरत देखना अशुभ होता होगा, लेकिन ऐसा नही है। विधवा औरत देखना एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके जीवन में सारी परेशानियों का अंत हो जाएगा। आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा।

सपने में विधवा स्त्री से कुछ लेना

सपने में विधवा औरत से कुछ लेना भी एक शुभ सपना होता है। इसका मतलब है की आपको अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है या किसी ने उधार ले रखा है तो आपको जल्द ही मिल जायेगा। अगर आप जॉब करते हैं तो आपका नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

See also  सपने में अजनबी व्यक्ति मिलना का क्या मतलब होता है?

सपने में विधवा औरत से कुछ मांगना

सपने में विधवा स्त्री से कुछ मांगना एक बुरा सपना है। इसका मतलब है की आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। आपको कहीं से कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपके सारे बने हुए काम बिगड़ने लगेंगे।

सपने में खुले बालों वाली विधवा औरत देखना

सपने में खुले बालों वाली विधवा स्त्री देखना एक अशुभ सपना है। आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपका पैसों के लेन देन में विवाद हो सकता है। कोई भी काम साझेदारी में ना करें अन्यथा बहुत बडा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सपने में विधवा औरत को रोते हुए देखना

सपने में विधवा स्त्री को रोते हुए देखने का मतलब बहुत ही अशुभ होता है। आपको अपने परिवार में किसी की मृत्यू की सूचना सुनाई दे सकती हैं। अगर आपके घर में कोई व्यक्ती किसी बीमारी से ग्रसित है तो आपको उसका बहुत ही खयाल रखना है। इस सपने के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको अपने ईष्ट देव की आराधना करनी चाहिए।

सपने में विधवा स्त्री को खुश देखना

सपने में विधवा औरत को हंसते हुए देखना या खुश देखना एक अच्छा सपना होता है। आपका पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा। आपके जीवन में जितनी भी परेशानियां हैं वो खत्म हो जाएगी। आपका व्यापार अच्छा चलेगा।

सपने में विधवा स्त्री के पैर छुना

सपने में विधवा औरत के पैर छूना एक बहुत ही शुभ सपना हैं। इसका मतलब है की आपके जीवन में बहुत से सकारात्मक परिवर्तन आने वाले हैं। आप जिस भी काम में हाथ डालोगे आपको सफलता मिलेगी। आपके जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

See also  सच साबित होते हैं भोर के सपने

सपने में खुद को विधवा देखना

सपने में खुद को विधवा के रूप में देखना एक बहुत ही अशुभ सपना है। इसका मतलब है की आपको आपके शत्रु बहुत ही तगड़ा नुक़सान पहुंचा सकते हैं। आपके आस पास के लोग आपके साथ कोई षडयंत्र रच रहें है। आपको किसी पर भी विश्वास नहीं करना है। आपको इस सपने के दुष्प्रभाव से बचने के लिए ईश्वर की आराधना करनी चाहिए।

सपने में विधवा स्त्री को देखना शुभ होता है या अशुभ?

 अपनी कहानी यहाँ भेजें | Praysure को Twitter पर फॉलो, एवं Facebook पेज लाईक करें |

प्रो. शिव चन्द्र झा, के.एस.डी.एस.यू., दरभंगा में धर्म शास्त्र के प्रख्यात प्रोफेसर रहे हैं। उनके पास शिक्षण का 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने Sanskrit भाषा पर गहन शोध किया है और प्राचीन पांडुलिपियों को पढ़ने में कुशलता रखते हैं।